मनोरंजन

ओटीटी पर जलवा बिखेरेंगी ये सीरीज, मिर्जापुर 3 समेत ये सीरीज होगी रिलीज

Rounak Dey
29 Dec 2022 7:00 AM GMT
ओटीटी पर जलवा बिखेरेंगी ये सीरीज, मिर्जापुर 3 समेत ये सीरीज होगी रिलीज
x
इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 में कौन कौन सी सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
साल 2022 में भी ओटीटी ( OTT) का जलवा कायम रहा। इस साल कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं साल 2023 ओटीटी लवर्स के लिए बहुत खास होने वाला है। इस नए साल कई वेब सीरीज फिर से धमाल मचाने को तैयार है। दर्शकों को काफी लंबे समय से अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स और एक्टर्स की नई वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2023 में मिर्जापुर के कालीन भैया और पंचायत के अभिषेक एक दफा फिर वापसी करने वाले हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 में कौन कौन सी सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
फैमिली मैन 3
2023 में फैमिली मैन के तीसरा पार्ट अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। दोनों सीजन को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। मनोज की अभिनय को भी लोगों ने खूब पसंद किया है।
मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब तक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज का तीसरा पार्ट 2023 में रिलीज होने वाला है।
इंडियन पुलिस फोर्स
रोहित शेट्टी की अपकमिंग सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्त मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेराय नजर आएंगे। इस सीरीज को लेकर भी अच्छा खासा बज बना हुआ है।
पंचायत 3
पंचायत का सीजन 2 ने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। इस सीजन के डायलॉग्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Next Story