मनोरंजन

जमकर वायरल हो रहा है सारा अली और वरुण धवन की ये रोमांटिक तस्वीर

Ritisha Jaiswal
18 Dec 2020 8:36 PM IST
जमकर वायरल हो रहा है सारा अली और वरुण धवन की ये रोमांटिक तस्वीर
x
सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन' जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिलहाल सितारे फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन' जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिलहाल सितारे फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. सारा अली खान अकसर फिल्म से जुड़ी फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वरुण धवन के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, फैन्स उनकी फोटो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

सारा अली खान और वरुण धवन की इस फोटो पर आधे घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. जहां तक इस फोटो की बात करें इसमें सारा अली खान और वरुण धवन का लुक देखने लायक है. एक फोटो में सारा अली खान समुद्र के बाहर घोड़े पर बैठकर निकल रही हैं और वरुण धवन घोड़े के पास खड़े हैं बता दें कि सारा अली खान और वरुण धवन की 'कुली नंबर वन' इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है. 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की कुली नंबर वन की यह फिल्म रिमेक है, जिसमें परेश रावल भी मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा सारा अली खान अतरंगी रे फिल्म में भी मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई देंगी. इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें सारा और अक्षय साथ में शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे.






Next Story