मनोरंजन

करीना के बेटे तैमूर की इस तस्वीर ने जीता प्रियंका चोपड़ा का दिल...बोलीं- "यह तो जीन्स में है"

Gulabi
14 Oct 2020 2:42 PM GMT
करीना के बेटे तैमूर की इस तस्वीर ने जीता प्रियंका चोपड़ा का दिल...बोलीं- यह तो जीन्स में है
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए की फोटो शेयर की थी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए की फोटो शेयर की थी। इसपर प्रियंका चोपड़ा का दिल जीत लेने वाला रिएक्शन आया है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "यह तो जीन्स में है।" दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का क्रेज इस समय लगभग पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड पर भी इन दिनों आईपीएल का बुखार चढ़ा हुआ है। तमाम एक्टर-एक्ट्रेस इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर कर रहे हैं। करीना कपूर खान भी इससे अलग नहीं हैं।

उन्होंने हाल ही में तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी खेल सकता हूं।" दरअसल, करीना कपूर खान ने यह पोस्ट तैमूर की ओर से की। बता दें कि फोटो में तैमूर ने काले रंग की जीन्स और व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है। हाथ में क्रिकेट का बैट लेकर पिच पर खड़े नजर आ रहे हैं और खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। करीना ने यह फोटो गुरुग्राम के पटौदी पैलेस से शेयर की है।

तैमूर के पिता बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान है। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी थे, जो भारत के जाने-माने क्रिकेटर रह चुके हैं। इस फोटो पर प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा के अलावा पूनम दमानिया ने भी कॉमेंट किया है। सभी ने हार्ट इमोजी के साथ तैमूर को क्यूट बताया है।

बता दें कि करीना कपूर खान इस समय फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए दिल्ली आई हुई हैं। बेबो, फिल्म के सेट पर सावधानियां बरत रही हैं। खबरों के मुताबिक, करीना के बेबी बंप को वीएफएक्स की मदद से छिपाया जाएगा। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

करीना कपूर खान, फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद करण जौहर की फिल्म 'तख्त' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Next Story