मनोरंजन

चर्चा में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की ये तस्वीर, भाई के साथ जेल की यादों को ऐसे भुलाया

jantaserishta.com
19 Oct 2021 5:11 PM IST
चर्चा में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की ये तस्वीर, भाई के साथ जेल की यादों को ऐसे भुलाया
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड एक्ट्रसे रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए पिछला साल काफा मुश्किल भरा रहा. एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं, और कुछ कारणों से जेल तक पहुंच गई थी. उनका परिवार धीरे- धीरे इस मुश्किल भरे समय से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस के फैंस जहां इस बात की तारीफ करते हैं कि वो सब कुछ भूलकर आगे बढ़ रही हैं. वहीं कुछ आलोचक उन पर कई तरह के कमेंट्स करते हैं.

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ एक फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में दोनों भाई बहन व्हाइट आउटफिट पहने बैलकनी में खड़े नजर आ रहे है. रिया सेल्फी खींच रही हैं जिसमें शौविक पीछे खड़े नजर आ रहे हैं.


इस फोटो में रिया व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आ रही है. एक्ट्रसे ने बालों को खोल रखा है और नोमेकअप लुक फ्लॉन्ट किया है. वहीं शौविक ने व्हाइट टी शर्ट और मैचिंग पैंट्स पहना है. फोटो में दोनों की अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर शिबानी दांडेकर ने हार्ट वाला इमोजी के साथ 'माई गॉर्जियस टू' लिखा. वीजे अनुषा दांडेकर ने दिल वाला इमोजी बनाकर 'बेबीज' लिखा है.
इन दिनों रिया चक्रवर्ती कई वजहों से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस के बिग बॉस में भाग लेने की अफवाह थीं. हालांकि शो के प्रीमियर से एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सभी अफवाहों पर खारिज कर दिया. एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे मानना है कि टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा होने के बारे में कुछ अफवाहे हैं. ये इस बात को स्पष्ट करने के लिए हैं कि इसमें कई सच्चाई नहीं है. मैं बिग बॉस का हिस्सा नहीं हूं".
वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया आखिरी बार चेहरे में नजर आई थीं. इसमें इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन और क्रिस्टल डिसूजा की मुख्य भूमिका थी. फिल्म के पोस्टर से रिया को शामिल नहीं किया गया था. इस बात को लेकर रिया काफी सुर्खियों में रही थी. इसके संबंध में रूमी जाफरी ने आउटलुक को बताया, "मैं मानता हूं कि पोस्टर में वह नहीं है, लेकिन सिद्धांत कपूर भी पोस्टर में नहीं हैं, लेकिन किसी ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा. अगर हमने रिया को पोस्टर पर दिखाया होता, तो लोग कहते कि उन्हें दिखाकर हम फिल्म का प्रचार चाहते हैं."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story