मनोरंजन

एक्टर रणवीर सिंह की ये तस्वीर छाई

jantaserishta.com
12 May 2022 8:04 AM IST
एक्टर रणवीर सिंह की ये तस्वीर छाई
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar) का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का ट्रेलर कबका रिलीज हो चुका है. इस मजेदार ट्रेलर को देखकर हर कोई इंप्रेस हुआ है. रणवीर सिंह भी फिल्म के प्रमोशन्स में जुट गए हैं. इस समय वह अहमदाबाद में हैं और जोरदार तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं.

इस दौरान रणवीर सिंह की फोटोज वायरल हो रही है. अब जब रणवीर सिंह अहमदाबाद में हैं तो गुजराती थाली का लुत्फ उठाना तो बनता है. रणवीर सिंह की गुजराती थाली का स्वाद लेते हुए फोटो सामने आई है. इस थाली में करीब 35-40 तरह की डिशेज दिखाई दे रही हैं. थाली काफी बड़ी है. शायद ही रणवीर सिंह ने यह पूरी थाली खाई होगी. फोटो में देखा जा सकता है कि यह थाली कांसे के बर्तन में परोसी गई है.
इसके अलावा रणवीर सिंह के प्रमोशन के दौरान आउटफिट की बात करें तो उन्होंने काफी अतरंगी प्रिंट वाला सेट पहना है. सैटिन की शर्ट और मैचिंग प्रिंटेड पैंट्स में वह काफी जबरदस्त नजर आ रहे हैं. इस सेट के साथ रणवीर सिंह ने ब्राउन शेड्स लगाए हुए हैं, ऑरेंज कैनवस शूज पहने हैं. बालों को पीछे की ओर ब्लो ड्रायर किया हुआ है.
फिल्म की बात करें तो यह 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे, रत्ना पाठक शाह, दीक्षा जोशी और बोमन ईरानी अहम रोल में नजर आएंगे. मूवी का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है. यह एक सोशल कॉमेडी ड्रामा मूवी है. फिल्म को आदित्य चोपड़ा, मनीष शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. मूवी में रणवीर सिंह एक गुजराती शख्स बने हैं जो समाज में महिलाओं और पुरुषों को समान हक दिए जाने में यकीन करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story