मनोरंजन

रणबीर-आलिया की शादी के बीच करीना और जेह की इस फोटो ने जीता दिल, वायरल हुई क्यूट तस्वीर

Rounak Dey
15 April 2022 10:41 AM IST
रणबीर-आलिया की शादी के बीच करीना और जेह की इस फोटो ने जीता दिल, वायरल हुई क्यूट तस्वीर
x
शादी को सादगी से सम्पन्न करवाने के पीछे यह भी एक वजह बताया जाती है।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गये। रणबीर-आलिया की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से बिना किसी धूमधाम के रणबीर के घर वास्तु में ही सम्पन्न हुई।




शादी में कपूर और भट्ट परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए, जिनमें दोनों परिवारों के अलावा करण जौहर, अयान मुखर्जी, आकांक्षा रंजन और अम्बानी परिवार शामिल है। रणबीर की कजिन करीना कपूर खान पति सैफ और दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह के साथ शादी में शामिल हुईं। इन सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। मगर, असली महफिल करीना के बेटे जेह ने लूट ली, जो पारम्परिक लिबास में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।
करीना ने जेह के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। करीना जहां पिंक कलर साड़ी और ज्वैलरी में खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं जेह ने पिंक कलर का ही एम्ब्रोयडरी वाला कुर्ता और सफेद पजामा पहना है। जेह फूलों की सजावट के बीच लेटे हुए कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं, वहीं करीना जेह को देखकर मुस्कुरा रही हैं। करीना ने इस क्यूट फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- फ्रेम्ड। माई बेटा। माई जेह। इस तस्वीर को कई यूजर्स ने पसंद किया है और कमेंट किये हैं।
कई यूजर्स ने कमेंट में क्यूट लिखकर अपना प्यार दिखाया है। रणबीर-आलिया की शादी के सारे फंक्शंस रणबीर के घर वास्तु में ही हुए। 13 अप्रैल को मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हुई। रात को संगीत हुआ। 14 अप्रैल को वैशाखी के मौके पर दोनों विवाह बंधन में बंध गये। रणबीर की शादी कपूर परिवार के लिए भी इमोशनल मौका रहा, क्योंकि 2020 में ऋषि कपूर और पिछले साल राजीव कपूर के निधन के बाद परिवार में यह पहली शादी हुई है। शादी को सादगी से सम्पन्न करवाने के पीछे यह भी एक वजह बताया जाती है।


Next Story