मनोरंजन

सलमान खान की इस फिल्म के सीक्वल पर आई यह खबर

Mohammed Raziq
21 April 2024 11:45 AM IST
सलमान खान की इस फिल्म के सीक्वल पर आई यह खबर
x
मुंबई : सलमान खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। पिछले रविवार (14 अप्रैल) को उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो सिरफिरों ने फायरिंग कर दी थी। गनीमत है कि सलमान और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद हाल ही सलमान को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उन्हें सही-सलामत देख फैंस ने राहत की सांस ली।
अब सलमान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसकी स्क्रिप्ट तैयार है और मेकर्स को बस सलमान की मंजूरी का इंतजार है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ की प्रमोशनल इवेंट में निर्माता के.के. राधामोहन ने खुलासा किया कि ‘बजरंगी भाईजान 2’ की स्क्रिप्ट तैयार है।
‘बजरंगी भाईजान’ के लेखक और एसएस राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद की ओर मुड़ते हुए राधामोहन ने कहा कि स्क्रिप्ट जल्द ही सलमान को सुनाई जाएगी। मालूम हो कि सलमान ने साल 2021 में सीक्वल की घोषणा की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि विजयेंद्र प्रसाद स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म का टाइटल ‘पवन पुत्र भाईजान’ रखा गया है। इसमें करीना कपूर खान की जगह पूजा हेगड़े के नाम पर चर्चा चल रही है। सलमान और पूजा की जोड़ी पिछले साल रिलीज हुई ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई।
Next Story