मनोरंजन

बड़े अच्छे लगते हैं 2 को लेकर ये खबर, जल्द बंद हो सकता है शो

Rani Sahu
15 Jun 2022 12:55 PM GMT
बड़े अच्छे लगते हैं 2 को लेकर ये खबर, जल्द बंद हो सकता है शो
x

मुंबई: टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 जब शुरू हुआ था तो को काफी पसंद किया गया। शो में नकुल मेहता ने राम का किरदार निभाया और दिशा परमार ने प्रिया का। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस शो को ऑफ एयर करने का प्लान बनाया जा रहा है। दरअसल, काफी समय से शो की टीआरपी काफी गिरी हुई है और इससे शो के प्रोड्यूसर्स काफी दुखे हैं। यही वजह है कि उन्होंने टीम को हिदायत दी है कि अगर टीआरपी में सुधार नहीं आता है तो शो बंद हो जाएगा।

शो की टीआरपी गिर रही
बता दें कि जब शो शुरू हुआ था तब इसे काफी पसंद किया गया था। शो की टीआरपी शानदार होती थी। फैंस को दोनों की लव स्टोरी पसंद आती थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे शो की टीआरपी गिरती गई।
शो को लेकर अब फैंस खुश नहीं हैं। मेकर्स ने शो में काफी ट्विस्ट लाने की कोशिश की। हाल ही में शो में लीप लिया गया जिसमें दिखाया गया कि कैसे प्रिया और राम के अलग होने के बाद उनकी बेटी बड़ी हो जाती है।
बता दें कि फैंस अब प्रिया और राम का यूनियन चाहते हैं। फैंस चाहते हैं कि शो में बेहतर स्टोरी आए, लेकिन ये और बोरिंग होती जा रही है।
मेकर्स ने दी हिदायत
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने शो की टीम को हिदायत दी है कि जल्द से जल्द शो में बदलाव लाए जाएं जिससे टीआरपी बढ़े नहीं तो शो बंद कर दिया जाएगा। एकता कपूर जो शो की प्रोड्यूसर हैं वह शो को मिल रहे नेगेटिव रिस्पॉन्स से काफी खफा हैं। उन्होंने फिल्म की टीम को 3 महीने का समय दिया है। तो इस शो के फैंस इस खबर को सुनकर काफी निराश होंगे। अब देखते हैं कि क्या मेकर्स फैंस को खुश करने के लिए राम और प्रिया को फिर साथ लाएंगे।
वैसे बता दें कि नकुल और दिशा का ये दूसरा शो है जो साथ में कर रहे हैं। इससे पहले दोनों प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा में साथ में काम कर चुके हैं। उस शो को काफी पसंद किया गया था।
Next Story