मनोरंजन

लग्जरी लाइफ छोड़ इस हालत में नजर आया ये करोड़पति एक्टर

Manish Sahu
26 Sept 2023 9:51 PM IST
लग्जरी लाइफ छोड़ इस हालत में नजर आया ये करोड़पति एक्टर
x
मनोरंजन: जाने माने मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर की सादगी ने प्रशंसकों को अपना दीवाना बना रखा है। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुनील गांव में घर के बाहर बर्तन मांजते नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर का ऐसा अंदाज देख प्रशंसक हैरान रह गए हैं। सुनील नल के सामने बैठकर पानी के घड़े धो रहे हैं। बर्तन धोने के बाद वो अपना मुंह धोते हैं।
वही इस मजेदार वीडियो पर लोगों के निरंतर कमेंट्स आ रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह ने सुनील को कूलेस्ट बताया। वहीं कॉमेडियन संकेत ने फनी कमेंट लिखा। वो कहते हैं- बस कर भाई, घिस घिस कर कॉपर कलर का हो गया है घड़ा। वही इस वीडियो पर एक शख्स ने लिखा- कौन कहेगा इनकी फिल्म ने 1000 करोड़ का कलेक्शन किया है। लोगों ने सुनील को डाउन टू अर्थ बताते हुए उनके नेचर की प्रशंसा की है।
बता दे कि सुनील अक्सर अपने इंस्टा वीडियो से प्रशंसकों को इंप्रेस करते हैं। वो आम लोगों की रोजमर्रा जिंदगी के अहम पहलू, उनके स्ट्रगल को अपने वीडियो में बयां करते हैं। वीडियोज में सुनील कभी सब्जी-दूध बेचते नजर आते हैं। कभी नाई बनकर बाल कटिंग करते हैं या सड़क पर कपड़े धोते दिखाई देते हैं। वही बात यदि सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट कि करें तो सुनील की फिल्म जवान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमा लिए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया है।
Next Story