मनोरंजन

विराट-अनुष्का ने पैप्स को इसलिए दिए गिफ्ट

Mohammed Raziq
14 May 2024 4:20 PM IST
विराट-अनुष्का ने पैप्स को इसलिए दिए गिफ्ट
x
मुंबई : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कपल अब एक बार फिर से बच्चों को लेकर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है और एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट ने पैपराजी के लिए खास तोहफा भेजा है। साथ ही एक प्यारा नोट लिखा है। गिफ्ट हैंपर में कई खास तोहफे हैं, जो कपल ने पैपराजी के लिए भेजे हैं।

साथ ही इसमें जो नोट हैं, उसमें लिखा है कि हमेशा हमारे बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने और हमें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। विद लव- अनुष्का एंड विराट। उपहार में बच्चों के लिए एक बैग, बोतल, गिलास, मिठाई और स्मार्ट घड़ी शामिल है। बता दें कि कुछ समय पहले ही अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया है। इसके पहले उनके वामिका नाम की एक बेटी भी है।
विराट-अनुष्का हमेशा बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते हैं। अभी तक कपल ने फैंस को दोनों बच्चों में से किसी का चेहरा नहीं दिखाया है। अनुष्का और विराट ने साल 2017 में इटली में एक निजी समारोह में शादी की। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को वामिका और 15 फरवरी 2024 को अकाय का स्वागत किया।
Next Story