मनोरंजन

ये हैं टीवी की दुनिया के लैला मजनू की जोड़ी, शो के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी किया राज

SANTOSI TANDI
11 Aug 2023 7:26 AM GMT
ये हैं टीवी की दुनिया के लैला मजनू की जोड़ी, शो के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी किया राज
x
दर्शकों के दिलों पर भी किया राज
बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही अब छोटे परदे की लोकप्रियता भी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। दर्शक फिल्मों से अधिक अब डेली सोप को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बदलते दौर के साथ ऑडियंस की पसंद भी बदल रही है। ऐसे में शो के मेकर्स ऐसे विषयों का चुनाव करते हैं, जो सीधे तौर पर दर्शकों से कनेक्ट हो सके। ऑडियंस कुछ जोड़ियों को भी भर भरकर प्यार देते हैं। आज के इस लेख हम आपको स्क्रीन की उन पसंदीदा जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर राज किया है।
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान
छोटे परदे की लोकप्रिय जोड़ी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आज भी फैंस को इनकी केमिस्ट्री इतनी पसंद है कि आए दिन वह सोशल मीडिया पर दोनों से स्क्रीन साझा करने की मांग करते रहते हैं। कार्तिक और नायरा के रूप में दोनों ने कई वर्षों तक फैंस के दिलों पर राज किया था।
परिधि शर्मा और रजत टोकस - फोटो : सोशल मीडिया
परिधि शर्मा और रजत टोकस
परिधि शर्मा और रजत टोकस की जोड़ी छोटे पर्दे की लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है। दोनों ने वर्षों तक अपने फैंस का मनोरंजन किया है। शो ‘जोधा अकबर’ से दोनों को लोकप्रियता हासिल हुई थी। हालांकि, उसके बाद परिधि ने अभिनय से ब्रेक ले लिया और रजत नागिन जैसे शोज में देखे गए। आज भी फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं।
सनाया ईरानी और बरुन सोबती - फोटो : सोशल मीडिया
सनाया ईरानी और बरुन सोबती
इस प्यार को क्या नाम दूं शो से मशहूर हुए सनाया ईरानी और बरुन सोबती आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। दोनों ने बेस्ट जोड़ी के कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। हालांकि, अब बरुन ने वेब सीरीज का रुख किया है और अभिनेत्री ने छोटे परदे से दूरी बनाई हुई है।
करण कुंद्रा और कृतिका कामरा - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा और कृतिका कामरा
करण कुंद्रा और कृतिका कामरा की जोड़ी छोटे परदे की मोस्ट रोमांटिक जोड़ी की लिस्ट में शुमार है। टीवी शो कितनी मोहब्बत में दोनों नजर आए थे और यही इसी शो से यह दर्शकों के दिलों में भी बस गए थे।
Next Story