मनोरंजन

यह पहली फिल्म है जिसने इतनी बंपर कमाई की, 'सूर्यवंशी' को भी पीछे छोड़ा

Neha Dani
17 Dec 2021 4:10 AM GMT
यह पहली फिल्म है जिसने इतनी बंपर कमाई की, सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ा
x
जिसका भी फायदा फिल्म को मिला था।

स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी की फिल्मों को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट देखी जाती है। टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैन्स ने फिल्म को हाथों हाथ लिया और गुरुवार को रिलीज के बावजूद भारी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुंचे। कोरोना महामारी के बाद यह पहली फिल्म है जिसने इतनी बंपर कमाई की है। यही नहीं इसने इस साल की बड़ी बॉलीवुड फिल्म 'सूर्यवंशी' को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने मुंबई, पंजाब, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में काफी अच्छा बिजनेस किया है। हालांकि छोटे शहरों में कलेक्शन औसत रहा है।

पहले दिन बंपर कलेक्शन
'स्पाइडर-मैन' भारत में 3264 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। हॉलीवुड की यह पहली फिल्म है जिसे भारत में इतने स्क्रीन्स मिले हैं। इससे पहले साल 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स एंडगेम; 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन' को 60 से 70 फीसदी की ओपनिंग मिली है। सिनेमाघरों में कई शोज की एडवांस फुल बुकिंग हुई है। फिल्म ने पहले दिन 35 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह शुरुआती आंकड़ा है। सुबह तक साउथ के कलेक्शन नहीं आ पाए। दोपहर तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। अनुमान है जिसके बाद फिल्म 40 करोड़ पार कर सकती है।
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को कुल चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है।
'सूर्यवंशी' को छोड़ दिया पीछे
इस साल बॉलीवुड की बड़ी रिलीज की बात करें तो वह अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' थी। फिल्म 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया था और रविवार को इसने 28 करोड़ की कमाई की थी। यहां यह भी ध्यान रखने वाली बात यह है कि 'सूर्यवंशी' दिवाली की छुट्टी पर रिलीज हुई थी जिसका भी फायदा फिल्म को मिला था।


Next Story