मनोरंजन

अजीबो-गरीब कपड़े पहनने वाली उर्फी जावेद का ये है सपना, बनना चाहती हैं....

jantaserishta.com
18 Dec 2021 11:40 AM IST
अजीबो-गरीब कपड़े पहनने वाली उर्फी जावेद का ये है सपना, बनना चाहती हैं....
x

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद बिग बॉस से भले ही जल्दी बाहर हो गई थीं लेकिन वहां से उन्होंने कुछ हफ्ते पैसा भी कमाया, साथ ही कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया हुआ है. लेकिन इतने में उर्फी रुकना नहीं चाहतीं. कैमरे पर काम करने के साथ साथ उर्फी की ख्वाहिश है कि वह इस ग्रह की सबसे अमीर इंसान बनें. एक लाइव इवेंट के दौरान उर्फी ने बताया कि वह खूब सारा पैसा कमाना चाहती हैं.

हर किसी की तरह उर्फी का भी यह सपना है कि वह दुनिया की सबसे अमीर शख्स बने. उर्फी का कहना है कि मुझे बहुत सारा पैसा चाहिए, पैसे से मैं सब खरीद सकती हूं, दोस्त, प्यार सब. लेकिन उर्फी यह सब अपने दम पर करना चाहती हैं.
ज्ञान बढ़ाने के लिए गीता पढ़ती हैं उर्फी
उनका कहना है मुझे कम पैसा वाला लड़का भी चलेगा, बाद में मिलकर हम साथ कर लेंगे क्योंकि मैं गोल्ड डिगर नहीं हूं. वहीं दूसरी ओर उर्फी का कहना है कि मेरे सारे दोस्त अपनी अमीरी, ब्रॉडेड चीजे, गूची बैग्स दिखाते हैं वहीं मैं अपनी नॉलेज को शो ऑफ करना चाहती हूं इसीलिए मैं भगवत गीता भी पढ़ती हूं.
ट्रोलर्स से नहीं पड़ता फर्क
उर्फी के पास फिलहाल टीवी में कोई काम नहीं है. बिग बॉस से बाहर होने के बाद से ही उर्फी खाली हाथ हैं. लेकिन कपड़ो के साथ एक्सपेरिमेंट करना जारी हैं. आए दिन उर्फी अपने कपड़ो को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. कभी किसी को कॉपी कर तो कभी खुद ही अतरंगे कपड़े पहन कर. लेकिन उर्फी का कहना हैं कि उन्हें ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता. और उर्फी को लड़का भी ऐसा ही चाहिए जिन्हें उनके कपड़ो और ट्रोलर्स से कोई फर्क न पड़ें.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story