मनोरंजन

पंजाबी एक्ट्रेस प्रीत कमल ने ऐसे जीता लोगों का दिल, जानें उनकी जर्नी

Mohammed Raziq
25 Sept 2023 12:27 PM IST
पंजाबी एक्ट्रेस प्रीत कमल ने ऐसे जीता लोगों का दिल, जानें उनकी जर्नी
x
जानें उनकी जर्नी
पंजाबी गानों और फिल्मों के लिए लोगों का क्रेज समय के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में हम आज आपके लिए पंजाब की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रीत कमल से जुड़ी दिलचस्प जानकारी लेकर आए हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में अपने करियर और जर्नी के बारे में गहराई से जानकारी साझा की है।
प्रीत कमल के बारे में जानें
प्रीत कमल बताती हैं कि वो दिल्ली से हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से ही की है। इसके बाद प्रीत इंग्लैंड चली गई और उन्होंने वहीं से अपनी एमबीए की पढ़ाई की। प्रीत एक्ट्रेस बनने से पहले विदेश में रेडियो के लिए भी काम कर चुकी हैं। शुरुआत से ही उन्हें एंटरटेनमेंट जगत बहुत आकर्षित करता था।
प्रीत कमल के फिल्मी सफर की ऐसे हुई शुरुआत
प्रीत कमल ने विदेश पढ़ाई करने के बाद मुंबई से एक्टिंग कोर्स किया। प्रीत कमल की पहली फिल्म का नाम 'बबलू हैप्पी है' है। प्रीत शुरुआत से ही चाहती थीं कि वो बड़े होकर कोई ऐसी फील्ड चुने, जिसमें उन्हें फेम मिले। हाइट अच्छी होने की वजह से भी शुरुआत से ही हर कोई उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह देता था।
प्रीत कमल की स्ट्रग्ल लाइफ
प्रीत कमल बताती हैं, " 'बबलू हैप्पी है' फिल्म में मैंने तमन्ना नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो मुझे एक्टिंग कोर्स के बाद जल्दी मिल गई थी। मुझे पहली फिल्म के बाद दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए स्ट्रग्ल करना पड़ता है। हर फिल्म के खत्म होने के बाद हमें नए ऑफर के लिए हार्ड वर्क करना पड़ता है।"
फिर मामला गड़बड़ है फिल्म में नजर आएंगी प्रीत कमल
प्रीत कमल की 6 अक्टूबर को नई फिल्म रिलीज हो रही है, जिसका नाम फिर मामला गड़बड़ है। इस फिल्म को सागर शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक्ट्रेस निंजा और जसविंदर भल्ला जैसे कलाकारों के साथ दिखेंगी। यह एक प्रीत कमल की पहली कॉमेडी फिल्म है, जिसे शूट करने से उन्हें बहुत मजा आया। (सोनम बाजवा का घर)
Next Story