x
Mumbai मुंबई : ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के काफी करीब हैं। वह मां को ज्यादातर समय अपने साथ लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में रखती हैं। आज प्रियंका की मां का जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रियंका ने मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
प्रियंका ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी कमाल कर रही है। प्रियंका ने ऑस्ट्रेलिया में मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया है और वहीं से फोटो सामने आई हैं। इनमें प्रियंका की बेटी मालती मैरी भी दिख रही हैं। पहली फोटो में ऑफ व्हाइट कलर शॉर्ट्स पहने प्रियंका मां के साथ पोज दे रही हैं। दूसरी में प्रियंका और मधु के पास उनके करीबी लोग हैं।
इस दौरान मधु ने नातिन मालती को गोद में बैठाया हुआ है। आगे की फोटो में प्रियंका और मधु पोज दे रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “मैजिकल वुमेन को हैप्पी बर्थडे। हमारे साथ अपना आशीर्वाद बनाए रखने के लिए धन्यवाद। हमें खुद का बेस्ट वर्जन बनने में मदद करने के लिए धन्यवाद। हमारी लीडर, मेरी मां, जन्मदिन मुबारक हो।”
TagsPriyankaकिया मांबर्थडे विशwished motherbirthdayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
SANTOSI TANDI
Next Story