मनोरंजन

बर्थडे गर्ल माधुरी पर पति ने ऐसे लुटाया प्यार

SANTOSI TANDI
16 May 2024 6:31 AM GMT
बर्थडे गर्ल माधुरी पर पति ने ऐसे लुटाया प्यार
x
मुंबई : बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित आज बुधवार (15 मई) को अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर माधुरी को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। माधुरी के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। उन्होंने माधुरी के साथ रोमांटिक तस्वीरों को साझा करके एक वीडियो बनाया है।
नेने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “उस महिला को जन्मदिन मुबारक जो अपनी कातिल मुस्कान, आकर्षण और आभामंडल के साथ डांस करती है। आपने हमारे जीवन को रोशन कर दिया है, जिस तरह तुम हमारे जीवन को खूबसूरत बनाती हो उसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। आपको बेहद प्यार!” माधुरी और नेने 1999 में विवाह बंधन में बंधे थे। उनके दो बेटे अरिन और रयान हैं।
माधुरी की समकालीन एक्ट्रेस काजोल ने एक वीडियो के जरिये विश करते हुए लिखा, “ओजी डांसिंग क्वीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. आप आने वाले वर्ष में भी अच्छा प्रदर्शन करें।” इसके अलावा फराह खान, मलाइका अरोड़ा, रेणुका शहाणे, अर्जुन बिजलानी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी समेत अन्य सेलेब्स ने एक्ट्रेस को ढेरों बधाई दी। माधुरी इन दिनों टीवी पर डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ रही हैं। माधुरी ने साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी।
Next Story