मनोरंजन

इधर-दीपिका ने मीडिया पर ऐसे निकाला गुस्सा

Mohammed Raziq
9 May 2024 3:21 PM IST
इधर-दीपिका ने मीडिया पर ऐसे निकाला गुस्सा
x
मुंबई : इसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। लोगों का कहना था कि शायद रणवीर का दीपिका के साथ रिश्ता सही नहीं चल रहा है। यहां तक की तलाक की भी अफवाह उड़ा दी। ऐसे में अब दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेबीमून से लौटीं दीपिका ने मीडिया पर गुस्सा निकाला।
ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका बेबी बंप नहीं दिखाना चाहती थीं। वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका ने एक लंबी सी टीशर्ट पहनी हुई है। जैसे ही वह मीडिया के कैमरे के पास से गुजरती हैं वो कुछ ऐसा करती हैं जो कि पहले कभी नहीं किया। दरअसल इस दौरान दीपिका कैमरे पर हाथ मार देती हैं। वो शायद तलाक की खबर फैलाने से मीडिया और पैप्स से नाराज थीं।

वीडियो सामने आने पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखिए उनकी बानगी :- ''दीपिका प्रेग्नेंट क्यों नहीं दिखती?'' ''इस बीच मैं बेबी बंप को देखने की कोशिश कर रहा हूं।'', ''गुस्सा क्यों है ये।'', ''रणवीर सिंह का गुस्सा मीडिया पर क्यों निकाला।'', ''कब तलाक ले रही है।'' दीपिका की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आई है।
Next Story