मनोरंजन
नेशनल टीवी पर ऐसे कराई गई भारती सिंह की गोद भराई रस्म, परिणीति चोपड़ा ने दिया ऐसा गिफ्ट
Rounak Dey
12 Feb 2022 11:18 AM IST

x
भेजिए कमेंट्स में भारती के लिए अपनी दुआएं और प्रार्थनाएं।‘
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। वह इन दिनों अपने पति के साथ टीवी शो 'हुनरबाज' होस्ट कर रही हैं। इस शो में करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज हैं। शो के आने वाले एपिसोड में भारती और हर्ष की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। इसके अलावा कॉमेडियन की गोद भराई की रस्म भी होगी। शो का एक प्रोमो सामने आया है जहां हर्ष, भारती की आंखों पर पट्टी बांधकर स्टेज पर रखे सोफे पर बैठाते हैं और उन्हें सरप्राइज देते हैं।
परिणीति ने दिया गिफ्ट
करण जौहर कहते हैं कि पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब टीवी पर किसी की गोदभराई की रस्म निभाई जा रही है। परिणीति कहती हैं वह गोदभराई में खाली हाथ नहीं आई हैं बल्कि सोने का सामान लेके आई हैं। इसके बाद भारती को एक गिफ्ट दिया जाता है जिसे देखकर वह गुस्से में आ जाती हैं। अब परिणीति ने क्या गिफ्ट दिया ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
गोदभराई की रस्म
कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'इंडियन टेलीविजन पर पहली बार हो रही है गोदभराई की रस्म। भेजिए कमेंट्स में भारती के लिए अपनी दुआएं और प्रार्थनाएं।'
Next Story





