मनोरंजन

इंटरनेट पर हिट हुआ ये हरियाणवी गाना, डांस देखकर सपना चौधरी को भूले लोग

jantaserishta.com
26 Jan 2021 11:15 AM IST
इंटरनेट पर हिट हुआ ये हरियाणवी गाना, डांस देखकर सपना चौधरी को भूले लोग
x

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में हाल के दिनों में धमाल मचाने वाली सिंगर रेणुका पंवार एक के बाद एक हिट गाने दे रही हैं. उनकी आवाज का जादू हरियाणवी म्यूजिक को सुनने वालों के दिलों-दिमाग पर छा गया है. यही कारण है कि उनके गाने आते ही धूम मचा देते हैं. इसी कड़ी में उनका एक गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है.

इस हरियाणवी गाने के बोल हैं, 'छन छन'. इस गाने को तीन दिन से भी कम समय में करीब 10 लाख बार देखा जा चुका है. इस गाने को रेणुका पंवार ने गाया है. इसे लिखा है दक्ष कंबोज खेड़ा ने और संगीत दिया है गुलशन ने. इस गाने को रेणुका पंवार, केय डी और एके जट्टी पर फिल्माया गया है.
रेणुका पंवार के हरियाणवी गानों में बेहतरीन म्यूजिक, मधुर आवाज और सुंदर प्रेजेंटेशन, इसे अन्य हरियाणवी गानों से अलग और खास बनाते हैं. यही नहीं रेणुका पंवार के गानों को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि रेणुका खुद भी बेहतरीन डांसर हैं और प्रत्येक गाने में उनकी मौजूदगी लोगों को गाने से बांधकर रखती है.
रेणुका ने हरियाणा के बड़े-बड़े चेहरों के साथ काम किया है. सपना चौधरी के साथ उनके गाने धमाल मचा चुके हैं. इन दिनों रेणुका पंवार के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story