चर्चा में है सुहाना खान का ये ग्लैमरस अंदाज... आपने देखा क्या ?
![चर्चा में है सुहाना खान का ये ग्लैमरस अंदाज... आपने देखा क्या ? चर्चा में है सुहाना खान का ये ग्लैमरस अंदाज... आपने देखा क्या ?](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/10/07/811820-khan-1.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्टर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले स्टार्स किड्स में से एक हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लेकर वो जल्द ही चर्चा में आ जाती हैं।
हाल ही में सुहाना ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस तस्वीर में सुहाना ब्लैक टॉप में खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस टॉप को हसीना ने डेनिम शॉर्ट के साथ टीम-अप किया हुआ है। न्यूड मेकअप, पिंक लिप्स और मैसी हेयर्स उनके लुक को चांर-चांद लगा रहे हैं। लुक को कम्पलीट करते हुए सुहाना धड्ड़ले अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस हसीना की इस तस्वीर को तेजी से लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें सुहाना इससे पहले भी कई बार अपने ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर कर चुकी हैं। जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। कई बार तो सुहाना को अपने लुक को लेकर खूब ट्रोल भी होना पड़ता है।बीते दिनों किसी यूजर ने सुहाना के कलर को लेकर टिप्पणी थी, जिसके बाद शाहरुख की बेटी ने पोस्ट शेयर ट्रोलर को खरी-खोटी भी सुनाई थी।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)