मनोरंजन

इस मशहूर स्टार की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, यूट्यूबर ने दर्ज कराई FIR

Rounak Dey
29 July 2022 10:38 AM IST
इस मशहूर स्टार की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, यूट्यूबर ने दर्ज कराई FIR
x
जिसके बाद गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें जल्द ही जमानत भी मिल गई थी।

मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले जहां मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन मनाने पहुंचने गौरव तनेजा को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब उनकी 4 साल की बेटी कियारा तनेजा को जान से मारने की धमकी दी गई है। गौरव तनेजा ने दिल्ली पुलिस को फोन पर धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। इसके जानकारी यूट्यूबर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।


उनकी चार साल की बेटी को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई। गौरव तनेजा ने पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी को ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय को टैग किया है।



इसके साथ उन्होंने लिखा- 'हमारी चार साल की बेटी को लेकर धमकी भरा कॉल आया है जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।'


इससे पहले 9 जुलाई को गौरव तनेजा नोएडा के मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। उनकी पत्नी ने सरप्राइज बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसके बाद वहां काफी ज्यादा भीड़ आ गई और भगदड़ मच गई। ऐसे में मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें जल्द ही जमानत भी मिल गई थी।


Next Story