मनोरंजन

इस मशहूर फिल्ममेकर की बेटी की हुई सगाई

Mohammed Raziq
20 Feb 2024 3:25 PM IST
इस मशहूर फिल्ममेकर की बेटी की हुई सगाई
x
मुंबई : मशहूर तमिल फिल्ममेकर शंकर की बड़ी बेटी ऐश्वर्या शंकर को लेकर खबर आई है कि उन्होंने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐश्वर्या की सगाई तरुण कार्तिक के साथ हुई है। तरुण, ऐश्वर्या के पिता शंकर के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं और इसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या और तरुण की सगाई 17 फरवरी को हुई है।
सगाई की एक फोटो ऐश्वर्या की बहन आदिति शंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है। इसमें कपल एक काउच पर बैठकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दोनों रॉयल लुक में हैं। ऐश्वर्या ने ग्रीन कलर की साड़ी के साथ हैवी गोल्ड ज्वेलरी कैरी की हुई है। इसके साथ ही उनका ग्लोसी मेकअप और माथे पर एक छोटी सी बिंदी उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। कार्तिक खास दिन पर व्हाइट आउटफिट में थे। ऐश्वर्या की तरूण के साथ ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले साल 2021 में उन्होंने क्रिकेटर रोहित दामोदरन के साथ शादी की थी। कुछ समय बाद यह कपल अलग हो गया।
Next Story