मनोरंजन

सुर्खियों में एक्ट्रेस मौनी रॉय की ये ड्रेस, कीमत जानकर लोगों के छूटे पसीने

jantaserishta.com
23 Nov 2020 3:03 PM IST
सुर्खियों में एक्ट्रेस मौनी रॉय की ये ड्रेस, कीमत जानकर लोगों के छूटे पसीने
x

टीवी की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक मौनी रॉय (Mouni Roy) को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस हर बदलते दिन के साथ पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश होती जा रही हैं। चाहे वह रेडी रेड कार्पेट पर कॉट्योर गाउन पहने हों या लुभावना लहंगा, मौनी की सर्टोरिअल चॉइस हमेशा ही उनके चाहने वालों को खुश करने के लिए काफी है। शायद यही एक कारण भी है कि अपने सतरंगी पहनावे से मौनी ने बहुत कम से वो जगह हासिल कर ली है, जिसे पाने के लिए बी-टाउन की कुछ एक्ट्रेसेस अभी भी जद्दोजहद कर रही हैं।

प्लंजिंग नेकलाइन वाली ड्रेसेस से लेकर कोल्ड शोल्डर टॉप, फ्रंट बॉडी कट को-ओर्ड सेट्स और हॉल्टर नेक वाली ड्रेसेस को अपनी अलमारी का हिस्सा बना चुकीं मौनी का फैशन फॉलोअप रूटीन यूं तो दूसरी लड़कियों के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन का काम कर सकता है। हां, वो बात अलग है कि इस बाला का स्टाइल स्टेटमेंट इतना महंगा है कि जिसे फॉलो करने के लिए आम फैशननिस्टा को अच्छी खासी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। अभी कुछ दिनों पहले की ही तो बात है जब मौनी ने हद से ज्यादा महंगा लहंगा पहन लोगों के होश उड़ाए थे। वहीं हाल-फिलहाल में हमें एक बार फिर ऐसा होता हुआ दिखाई दिया है।

मौनी के अब तक के ड्रेसिंग स्टाइल से इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस किसी भी बोरिंग से बोरिंग ऑउटफिट में भी जान डाल सकती हैं। मौनी को यह अच्छे से पता है कि कब और कहां किस तरह के कपड़ों को पहननाना है। ऐसा ही कुछ हाल-फिलहाल में तब देखने को मिला जब एक्ट्रेस ने दुबई में कराए गए एक फोटोशूट के लिए साटन फैब्रिक वाले मोनोक्रॉमैटिक अटायर को चुना, जिसमें उनका सुपर गॉर्जियस अंदाज़ देखते ही बन रहा था। मौनी रॉय की स्टाइलिश ड्रेस का लोगों ने उड़ाया मजाक- 'देखो आ गईं प्लास्टिक दीदी'

दरअसल, मौनी रॉय ने आउटडोर फोटोशूट के लिए Bloomingdale's Middle East क्लोथिंग लेबल से न्यूयॉर्क फैशन डिज़ाइनर सचिन एंड बाबी का डिज़ाइन किया हुआ ऑफ-शोल्डर फ्लोर-स्वीपिंग ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहना था, जिसे स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ व्रैप पैटर्न में डिज़ाइन किया गया था। यही नहीं, मौनी के इस पेस्टल गाउन में काले रंग की प्लीटेड स्कर्ट थी, जिसमें कमर के बीचों-बीच बकल बेल्ट इस ऑलओवर अटायर को स्टाइलिश टच देने में कोई कोताही नहीं बरत रही थी।

बात करें मौनी के ओवरऑल लुक की तो एक्ट्रेस ने मिनिमिस्ट वाइब के साथ सिर्फ हाथों में ब्रेसलेट और रिंग से अपने लुक को स्टाइल किया था, जिसके साथ स्मोकी आईज, डार्क लैशेस, पिंक लिप्स और मैट मेकअप से अपने बालों को खुला छोड़ा था।

जिस पेस्टल गाउन को पहनकर मौनी रॉय यूं सारी लाइमलाइट अपने नाम कर रही थीं, असल में उस स्ट्रैपलेस गाउन को खरीदने के बारे में आप सोचना भी मत। जी हां, मौनी रॉय का यह गाउन आपकी एक या दो महीने की सैलरी के बराबर हो सकता है। बता दें, मौनी रॉय का यह अटायर पांच-दस हजार का नहीं बल्कि 3,450 यूएई दिरहम यानी 69,658 रुपए का है। मौनी रॉय ने पहन लिया इतना महंगा लहंगा कि लेने से पहले 10 बार सोचना पड़ेगा

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story