मनोरंजन

बाहुबली के कटप्पा संग बैठा ये बच्चा आज है 41 साल का सुपरस्टार, दे रहा बैक- टू- बैक ब्लॉकबस्टर

Bharti Sahu 2
8 May 2024 12:20 PM IST
बाहुबली के कटप्पा संग बैठा ये बच्चा आज है 41 साल का सुपरस्टार, दे रहा बैक- टू- बैक ब्लॉकबस्टर
x

नई दिल्लीः फहद फासिल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं जो अपनी हालिया रिलीज फिल्म आवेशम की सक्सेज को भी एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें आप उन्हें पहचान नहीं आ रहे हैं, क्योंकि वो पिक्चर उनके चाइल्डहुड की है. अभिनेता की बाहुबली फेम कटप्पा यानी सत्यराज के साथ तस्वीर आई है जिसमें वे बेहद क्यूट और मासूम देखे जा सकते हैं. युवा फहद फासिल की ये तस्वीर 1980 के दशक में ली गई थी जो अब इंटरनेट पर सामने आई है.

बाहुबली फेम कटप्पा यानी सत्यराज साउथ के जाने- माने अभिनेता हैं जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.

वायरल फोटो को ओटीटी प्लेटफॉर्म MUBI द्वारा शेयर किया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सत्यराज ने फहद के पिता फाजिल के साथ काम किया, जो मलयालम फिल्म उद्योग में सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक हैं. दोनों दिग्गजों ने दो तमिल फिल्मों ‘एन बोम्मुकुट्टी अम्मावुक्कू’ और ‘पूविझी वासलिले’ पर काम किया है.

बीते ही दिन यानी 7 मई को, इंडिया के आधिकारिक (पूर्व में ट्विटर) पेज ने सत्यराज और फहद फ़ासिल की तस्वीर साझा की है. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘1980 के दशक में सत्यराज और फहद फासिल.

Next Story