मनोरंजन

रोहित शेट्टी के शो में बॉलीवुड के इस विलेन की बेटी की एंट्री, मॉडलिंग की दुनिया में बजता है डंका

Neha Dani
2 Jun 2022 6:48 AM GMT
रोहित शेट्टी के शो में बॉलीवुड के इस विलेन की बेटी की एंट्री, मॉडलिंग की दुनिया में बजता है डंका
x
अर्जुन फिल्मों के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। अफसोस की बात है कि 2012 में गैविन की मौत हो गई।

रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का सीजन शुरू होने वाला है। [Khatron Ke Khiladi 12] 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए सभी कंटेस्टेंट केपटाउन पहुंच गए हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। खास बात तो यह है कि केपटाउन से जुड़ी कंटेस्टेंट की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। इसमें कई सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के बीच फैशन की दुनिया में सिर्फ बड़ा नाम ही नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड के बड़े विलेन एक्टर गैविन पैकर्ड की बेटी एरिका पैकर्ड की भी एंट्री हुई है।




मालूम हो कि दिवंगत अभिनेता गैविन पैकर्ड की दो बेटियां हैं। एरिका पैकर्ड (Erika Packard) और कैमिली पैकर्ड। कैमिली पैकर्ड लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी बहन एरिका पैकर्ड ग्लैमर वर्ल्ड में सक्रिय हैं। नब्बे के दशक के मशहूर विलेन गैविन पैकर्ड की बेटी एरिका रणबीर कपूर संग काम कर चुकी हैं। जानकारी हो कि एरिका दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं। अपने गुड लुक्स की वजह से उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने कई फैशन डिजाइनर के लिए रैम्प वॉक भी किया है।


एरिका ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ टीवी विज्ञापन फिल्में कीं। उस वक्त उनका नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा था। रणबीर के साथ एरिका की कई तस्वीरें सामने आई थीं। अभिनेता का उन दिनों कट्रीना कैफ से ब्रेकअप हो चुका था। एरिका कई साल तक शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर के साथ रिलेशन में रहीं। शक्ति कपूर ने सिद्धार्थ और एरिका के रिश्ते की बात एक इंटरव्यू में कही थी।
साल 2014 में एरिका और सिद्धान्त का किसी बात को लेकर ब्रेकअप हो गया। बताया जा रहा है कि वह पेशे से ड्रमर शार्दुल मेहता को डेट कर रही हैं।
गैविन पैकर्ड बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत खलनायकों में से एक थे। उन्होंने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में छोटी लेकिन मजबूत भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें से चमत्कार, सड़क, त्रिदेव, मोहरा और करण अर्जुन फिल्मों के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। अफसोस की बात है कि 2012 में गैविन की मौत हो गई।


Next Story