मनोरंजन

सरकार से पहले बॉलीवुड की ये अदाकारा बदलना चाहती थीं देश का नाम

Manish Sahu
6 Sep 2023 8:55 AM
सरकार से पहले बॉलीवुड की ये अदाकारा बदलना चाहती थीं देश का नाम
x
मनोरंजन: कई दिनों से चर्चा हो रही है कि सरकार हमारे देश का नाम INDIA से बदलकर भारत करने वाली है। इस खबर पर आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारें भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। कंगना ने कहा कि उन्होंने ये बात वर्षों पहले कही थी कि हमारे देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत कर दिया जाना चाहिए।
अपनी पोस्ट में कंगना ने कहा कि इंडिया नाम हमें ब्रिटिश सरकार ने दिया था और 'हम भारतीय हैं इंडियन नहीं।' इसी के साथ अपने पुराने बयान से जुड़े आर्टिकल को कंगना ने साझा किया है। पुराने आर्टिकल में लिखा है, 'कंगना रनौत ने की 'बंदी नाम' इंडिया को बदलने की मांग, चाहती हैं हमें भारत बुलाया जाए।' इसे साझा करते हुए कंगना ने ट्वीट लिखा, 'और कुछ लोग इसे काला जादू बोलते हैं। सभी को बधाई। बंदी नाम से स्वतंत्रता मिल गई। जय भारत।'
वही एक और पोस्ट में कंगना ने लिखा, 'इस नाम से प्यार करने वाले क्या बात है? पहले तो वो सिंधु नहीं बोल पाते थे तो उसको बिगाड़कर इंडस कर दिया। फिर कभी हिंडोज कभी इंडोज कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया।' आगे उन्होंने लिखा, 'महाभारत के वक़्त से जितने भी राजकुलों ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में हिस्सा लिया था वो एक ही महाद्वीप में आते थे, जिसका नाम था भारत। तो वो लोग हमें इंदु-सिंधु क्यों बुला रहे थे?' कंगना का कहना है कि भारत नाम में बहुत मीनिंग है। ब्रिटिश सरकार ने हमें इंडिया नाम बंदी के तौर पर दिया था। इसका मतलब कुछ वक़्त पहले ही बदला है। हम भारतीय हैं इंडियन नहीं।
Next Story