मनोरंजन

यौन शोषण का शिकार हो चुकी Bollywood की ये एक्ट्रेस

Suvarn Bariha
22 Aug 2024 1:08 PM GMT
यौन शोषण का शिकार हो चुकी  Bollywood की ये एक्ट्रेस
x
Mumbai. मुंबई: सोनम कपूर ने अपने साथ हुए शोषण के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। इसके अलावा स्वरा भास्कर, बिपाशा बसु समेत कई एक्ट्रेसेस इसे लेकर बोल चुकी हैं। इस वक्त कोलकाता रेप एंड मर्डर केस को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बीच कई रेप केस और अन्य तरह के शोषण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जिससे ये साफ हो गया है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है, वो चाहे बच्ची हो जवान महिला हो या बूढ़ी औरत ही क्यों न हो। जिस समाज में महिला सशक्तिकरण की बात होती है वहां हर कोई असुरक्षित है। यहां तक की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जिनके चेहरे पर कॉन्फिडेंस से भरी हंसी नजर आती है, कभी न कभी वो भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। सोनम कपूर के साथ थिएटर हुई थी छेड़छाड़ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने खुलासा किया था कि जब वह 13 साल की थीं तब वह फिल्म देखने थिएटर गई थीं, जहां उनके साथ एक शख्स ने घिनौनी हरकत की थी। उसने सोनम कपूर को प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाया था और इससे वह बेहद डर गई थीं। 15 साल के लड़के ने की थी सुष्मिता से छेड़छाड़
सुष्मिता सेन ने बताया था कि एक अवॉर्ड फंक्शन में उनके साथ महज एक 15 साल के लड़के ने गलत हरकत की थी। उसने भीड़ में सुष्मिता को गलत ढंग से छुआ था और सुष्मिता ने उसका हाथ पकड़ लिया था। सुष्मिता ने उसे धमकी दी थी कि अगर वो इसके बारे में किसी को बताएंगी तो उसकी लाइफ बर्बाद हो जाएगी। फिल्म प्रमोशन में हुई थी छेड़छाड़ बिपाशा बसु ने बताया था वो अपनी फिल्म ‘जिस्म’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं, इस दौरान उनके साथ एक शख्स ने छेड़छाड़ की और भागने लगा। तभी जॉन ने उसे पकड़ा और फिर उसकी क्लास लगाई। अविका गौर को बॉडीगार्ड ने किया था मॉलेस्ट अविका गौर ने बताया था कि वह एक बार कजाकिस्तान गई थीं जहां उनके लिए बॉडीगार्ड भी थे। जब वो इवेंट के लिए स्टेज पर जाने लगीं तो उनके बॉडीगार्ड ने ही उन्हें गलत तरीके से छुआ था। वो एक बार में नहीं माना उसने दो बार ऐसा किया, लेकिन जब दोबारा अविका के साथ ऐसा हुआ तो उन्होंने बॉडीगार्ड का हाथ पकड़ लिया। स्वरा भास्कर के साथ एयरपोर्ट पर हुई थी छेड़छाड़ स्वरा भास्कर ने बताया था कि फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के दौरान वह टीम के साथ सफर कर रही थीं और अनुपम खेर भी उनके साथ थे। तभी एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी की और अनुपम खेर ने उनका बचाव किया।
Next Story