मनोरंजन

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का ये बोल्ड सॉन्ग हुआ वायरल, दिल थाम कर देखें रोमांटिक VIDEO

Gulabi
13 Jan 2022 5:26 PM GMT
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का ये बोल्ड सॉन्ग हुआ वायरल, दिल थाम कर देखें रोमांटिक VIDEO
x
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का ये बोल्ड सॉन्ग हुआ वायरल
भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी एक जाना पहचाना नाम हैं। ऐसे में जब ये दोनों स्टार्स एक साथ आ जाए तो धमाल होना तय हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टार्स के गाने खूब वायरल हो रहे हैं। अक्षरा और खेसारी ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैं। दोनों कलाकार जब भी साथ आते हैं तो धमाल मचाते हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद हैं। इसी बीच इनका एक गाना 'आग लगे ना राजा' इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की गजब हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।
इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपने कातिलाना अंदाज से सबको मदहोश कर दिया हैं। बेडरूम रोमांस वाला यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं।वीडियो में देखा जा सकता हैं कि अक्षरा सिंह, रूठे हुए खेसारी लाल यादव को मनाने के लिए हॉट अवतार में नजर आती हैं। दर्शकों को इनकी जोड़ी कमाल लग रही हैं। रोमांटिक गाना 'आग लगे ना राजा' सोशल मीडिया पर भी आग लगा रहा हैं।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव हाल ही में हिंदी गाना 'पानी-पानी' के भोजपुरी वर्जन में बादशाह के साथ नजर आए थे। यह गाना भी सुपरहिट साबित हुआ हैं। फैंस को इंतजार हैं इस जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का।
Next Story