मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा के इस बोल्ड लुक ने फैंस को किया दीवाना
Ritisha Jaiswal
26 Jan 2021 5:20 AM GMT

x
प्रियंका चोपड़ा लगातार काम के मूड में दिख रही हैं। तभी तो एक के बाद एक उनके बेहतरीन लुक्स सामने आ रहे हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्रियंका चोपड़ा लगातार काम के मूड में दिख रही हैं। तभी तो एक के बाद एक उनके बेहतरीन लुक्स सामने आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज के कुछ ही दिन बाद अब वो अपने बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मैगजीन फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे उनका लुक हर किसी को तारीफ करने के लिए मजबूर कर रहा है।फैशन मैगजीन के लिए कराए इस फोटोशूट में वो किसी डीवा से कम नहीं लग रहीं। वहीं कहीं विंटेज लुक तो कही उनका बोल्ड लुक फैंस को क्लीन बोल्ड करने के लिए काफी दिख रहा है। लाल रंग के ड्रेस और सिर पर काले नेट की हेडगियर लगाए वो शानदार दिख रही हैं।
जबकि ऑरेंज कलर की स्ट्रैपी ड्रेस में उनका बोल्ड लुक जबरदस्त है। वेट हेयर और रोजी चिक्स के साथ पिंक लिप्स और प्लजिंग नेकलाइन वाली ड्रेस में प्रियंका सिजलिंग और हॉट लुक में नजर आ रही हैं। वहीं उनका ये लुक काफी फ्रेश फील दे रहा है। जिसे देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।प्रियंका ने ये फोटोशूट फैशन मैगजीन मैरी क्लेयर के लिए करवाया है। जिसमे वो स्प्रिंग 2021 कलेक्शन के साथ नजर आ रही हैं। कवर पर छाई तस्वीर में प्रियंका गुलाबी रंग की खूबसूरत सी ड्रेस में दिख रही हैं। जिसका शियर फैब्रिक और न्यूड शेड की ब्रालेट उम्फ फैक्टर ऐड करने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस ड्रेस की बस्ट लाइन पर इलास्टिक से डिजाइन की गई है। जो मिसेज जोनास की परफेक्ट फिगर को फ्लांट करती दिख रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटोशूट के साथ ही बताया कि कैसे उन्हें भारत में फेयरनेस क्रीम का प्रचार करने का पछतावा है। बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही उन्होंने इस तरह के प्रचार में शामिल होना बंद कर दिया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाईट टाइगर हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
Next Story