मनोरंजन

Turkey के इस नेत्रहीन संगीतकार ने अपने अंदाज़ में गाया फेमस हिंदी गाना, VIDEO को मिले 19 लाख से ज्यादा व्यूज

Gulabi
30 Nov 2020 9:03 AM GMT
Turkey के इस नेत्रहीन संगीतकार ने अपने अंदाज़ में गाया फेमस हिंदी गाना, VIDEO को मिले 19 लाख से ज्यादा व्यूज
x
नेत्रहीन हैं लेकिन उनकी दिली आंखें संगीत को जितने अच्छे से छू लेती हैं वो कमाल ही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तुर्की के एक संगीतकार ने कमाल कर दिया। वैसे तो जनाब हमारा बॉलिवुड संगीत है ही ऐसा जिसकी जुबान चढ़ा बस अपना रंग छोड़ गया। बिलाल गोरेगन एक संगीतकार हैं। वो नेत्रहीन हैं लेकिन उनकी दिली आंखें संगीत को जितने अच्छे से छू लेती हैं वो कमाल ही है। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें में वो 'ज्योति' फिल्म के हिट गीत 'कलियों का चमन' को अपने अंदाज में गा रहे हैं।

ये रहा उनका वीडियो

19 लाख से ज्यादा व्यूज




बता दें कि उनके इस गाने को न्यूज लिखे जाने तक तो 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया। एक यूजर ने लिखा कि वो लीविंग लेजेंड हैं। वहीं एक यूजर लिखते हैं कि ये बंदा हर गाने का संगीत खुद देता है जबकि इसे वो गाने की भाषा नहीं पता होती। ये कमाल हैं। वैसे आपको कैसा लगा इनका ये गाना?



Next Story