मनोरंजन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे ये बड़े ट्विस्ट, एक होंगे अरोही-अभिमन्यु

Rounak Dey
30 Dec 2022 5:34 AM GMT
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे ये बड़े ट्विस्ट, एक होंगे अरोही-अभिमन्यु
x
तो आइए आपको हम इस सीरियल के सात बड़े ट्विस्ट बताते हैं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shocking Twists: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में प्रणाली राठौड़ 'अक्षरा' का किरदार निभा रही हैं और हर्षद चोपड़ा 'अभिमन्यु' के रोल में नजर आ रहे हैं। सीरियल में देखने को मिल रहा है कि नील की मौत के बाद अक्षरा और अभिमन्यु अलग हो गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है, जिस वजह से अभिरा (अक्षरा और अभिमन्यु) के फैंस काफी निराश हो गए हैं। वहीं, अब फैंस यह भी जानना चाहता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में आगे क्या ट्विस्ट आने वाले हैं। तो आइए आपको हम इस सीरियल के सात बड़े ट्विस्ट बताते हैं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
अभिमन्यु-अक्षरा की कहानी में आएगा लीप
ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक बार फिर लीप आएगा। मेकर्स सीरियल को आगे बढ़ा देंगे और अब ये कहानी पांच साल आगे बढ़ जाएगी, जिससे एक बार फिर बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। इससे पहले भी कई बार अक्षरा और अभिमन्यु अलग हुए हैं और सीरियल में लीप आया है।
अक्षरा-अभिमन्यु बन जाएंगे अजनबी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु का तलाक हो गया है, जिसके बाद अक्षु पठानकोट पहुंच गई है। अब वह यहां पर अपने नए नाम के साथ जिंदगी शुरू करेगी, जिस वजह से अक्षरा और अभिमन्यु अब अजनबियों की तरह अपनी जिंदगी बिताएंगे। सीरियल में अक्षरा का नया नाम आंचल होगा।
खराब हो जाएगी मंजरी की हालत
सीरियल में नील की मौत के बाद मंजरी की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई है, जिस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मंजरी नील की मौत के सदमे से बाहर नहीं निकल पाती, जिस वजह से उसकी तबीयत बिगड़ती जाती है।
अरोही से शादी करेगा अभिमन्यु
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही नील के बच्चे की मां बनने वाली है और नील जाते-जाते अपने भाई अभिमन्यु से ये वादा लेकर गया है कि वह उसके बच्चे का ध्यान रखेगा। इसी वजह से अभिमन्यु अब आरोही का हाथ थाम लेगा। इतना ही नहीं, वह नील के बच्चे को अपना नाम देगा।

Next Story