मनोरंजन

एक्टर राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'छलांग' को लेकर हनी सिंह ने कही यह बड़ी बात...सोसल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Subhi
23 Oct 2020 8:33 AM IST
एक्टर राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म छलांग को लेकर हनी सिंह ने कही यह बड़ी बात...सोसल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
x

एक्टर राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'छलांग' को लेकर हनी सिंह ने कही यह बड़ी बात...सोसल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO   

टीवी की मशहूर बहू IPS ऑफिसर संध्या राठी यानी दीपिका सिंह इस बार नवरात्री कुछ खास अंदाज में मना रही हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नुसरत भरूचा और राजकुमार राव स्टारर छलांग 13 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं. वहीं फिल्म के सभी स्टारकास्ट इस फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'केर नी करदा' भी रिलीज किया गया है जिसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है और युट्यूब पर गाना ट्रेंड कर रहा है. हाल ही में छलांग के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यो यो हनी सिंह और नुसरत भरूचा अलग अवतार में नजर आ रहे हैं.

फिल्म का प्रमोशन करते हुए हनी सिंह कह रहे हैं नुसरत भरूचा और राज कुमार राव की फिल्म आ रही है छलांग . आप भी छलांग मारिए और 13 नवंबर को फिल्म देखिए अमेजन प्राइम पर. नुसरत और राजकुमार ने बहुत अच्छा काम किया है. इस पर नुसरत अपना एक्सप्रेशन देती हैं.

राजकुमार राव और नुसरत भरुचा के अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अयूब दमदार रोल में हैं. राजकुमार राव की फिल्म 'छलांग' को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले भी वो शाहिद, सिटीलाइट्स, अलीगढ़, सिमरन जैसे बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं. फिल्म को भूषण कुमार, लव रंजन और अजय देवगन ने प्रड्यूस किया है. यह फिल्म आगामी 13 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.


Next Story