मनोरंजन
पुष्पा के स्टार अल्लू अर्जुन के हाथ से फिसली ये बड़ी फिल्म, इस जूनियर एक्टर ने लपकी ICON
Rounak Dey
5 March 2022 10:37 AM IST

x
इन दोनों फिल्मों के बाद ही अल्लू अर्जुन की फिल्म आइकन के लिए वक्त निकाल पाएंगे।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पुष्पा (Pushpa) को मिली बंपर सक्सेस को इन दिनों खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म स्टार अब अपनी इस फिल्म की दूसरी कड़ी को लेकर बिजी हो गए हैं। पुष्पा- द राइज के बाद निर्देशक सुकुमार फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा- द रूल को लेकर आने की प्लानिंग में है। इधर, अल्लू अर्जुन की दूसरी फिल्मों को देरी का सामना करना पड़ रहा है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के बाद ही अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग शुरू कर पाएंगे। चर्चा है कि इसी वजह से उनकी अगली अपकमिंग फिल्म आइकन एक्टर के हाथ से निकल गई है। खबरों की मानें तो फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन की इस अगली फिल्म के लिए मेकर्स नए लीड स्टार की तलाश में जुट गए हैं।
सुनने में आया है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की वजह से अब आइकन के मेकर्स इस फिल्म को और देर तक नहीं रोकना चाहते। इसलिए निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन की जगह नए एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो मेकर्स ने एक्टर राम पोथिनेनी को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। अगर राम पोथिनेनी इस फिल्म के लिए हां कहते हैं तो अल्लू अर्जुन के फैंस को जरुर झटका लगेगा। बता दें कि इस फिल्म को निर्देशक वेणु श्रीराम बना रहे हैं। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि अगर राम पोथिनेनी इस फिल्म के लिए हां कहते हैं तो एक्टर का होम प्रोडक्शन और दिल राजू मिलकर इसे को-प्रोड्यूस करेंगे।
हालांकि अभी राम पोथिनेनी को भी इस फिल्म को शुरू करने में वक्त लगेगा। वो पहले से ही लिंगास्वामी की फिल्म वॉरियर में बिजी हैं। इसके बाद बोयापति श्रीनु के साथ अपनी पैन इंडिया रिलीज फिल्म को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों के बाद ही अल्लू अर्जुन की फिल्म आइकन के लिए वक्त निकाल पाएंगे।
Next Story





