मनोरंजन

VIDEO: पवन सिंह और काजल राघवानी के इस भोजपुरी गाने ने मचाया तहलका, मिले 340 मिलियन से ज्यादा व्यूज

jantaserishta.com
28 Oct 2020 1:46 PM IST
VIDEO: पवन सिंह और काजल राघवानी के इस भोजपुरी गाने ने मचाया तहलका, मिले 340 मिलियन से ज्यादा व्यूज
x

भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना दर्शकों के बीच इन दिनों काफी देखा जा रहा है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना भोजपुरी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह काफी गुड लुकिंग दिखाई दे रहे हैं. इस गाने के बोल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.

पवन सिंह और काजल राघवानी का 'छलकता हमरो जवनिया' (Chhalakata Hamro Jawaniya) गाना उनके फैन्स द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है. इस गाने की पॉपुलैरिटी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ी है. वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड द्वारा अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया ये गाना अब तक 340 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही भोजपुरी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

'छलकता हमरो जवनिया' गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है. आजाद सिंह (Azad Singh) ने इसे लिखा है और मधुकर आनंद (Madhukar Anand) ने इसका म्यूजिक दिया है. पवन सिंह का कोई भी गाना हो रिलीज के साथ ही छा जाता है. दुनिया के कई देशों में पवन सिंह के फैंस हैं. यही कारण है कि उनके गाने देखते ही देखते हिट हो जाते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story