मनोरंजन

3 दिन में ही ये भोजपुरी गाना हुआ हिट, अब तक मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज, देखें वीडियो

jantaserishta.com
16 Aug 2021 12:34 PM IST
3 दिन में ही ये भोजपुरी गाना हुआ हिट, अब तक मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज, देखें वीडियो
x

अंकुश राजा की जोड़ी एक बार फिर अपने नए गाने से सोशल मीडिया पर छा गई है. यह भोजपुरी गाना बेहद मार्मिक है और रक्षाबंधन पर आधारित है. भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर बने इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

इस भोजपुरी गाने को तीन दिन में 53 लाख लोग देख चुके हैं. गाने के वीडियो में भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को फिल्माया गया है. इस गाने को अंकुश राजा (Ankush Raja), प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और दीपा भारती (Deepa Bharti) ने मिलकर गाया है.
गाने के बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं और इसका संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है. गाने को अंकुश राजा के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस भोजपुरी गाने को लोग खूब देख रहे हैं. यह भोजपुरी गीत अन्य गीतों से काफी अलग है.
अंकुश राजा की जोड़ी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ अलग करने के लिए जानी जाती है. इस गाने से उन्होंने इस बात को भी साबित किया है. दोनों भाईयों की जोड़ी ने सैकड़ों हिट गाने दिए हैं. अब उनका ये नया गाना भी वायरल हो गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story