मनोरंजन

दीपिका पादुकोण का ये बैग! रणवीर सिंह के कपड़ों से भी महंगा निकला, कीमत जान के आप भी हैरान हो जाएंगे

Tara Tandi
3 Feb 2021 8:54 AM GMT
दीपिका पादुकोण का ये बैग! रणवीर सिंह के कपड़ों से भी महंगा निकला, कीमत जान के आप भी हैरान हो जाएंगे
x
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जहां दीपिका महंगे फैशन ब्रैंड में ही बाहर जाना पसंद करती हैं, वहीं रणवीर सिंह अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस के चलते निशाने पर रहते हैं। हाल ही में दोनों को एक बार फिर दिलचस्प लुक में स्पोर्ट किया गया। दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट लुक की वजह से चर्चा में हैं।

दीपिका एयरपोर्ट पर लाइट पिंक कलर की हुडी और ट्रैक पैंट में नजर आईं। उन्होंने इसके साथ वाइट स्नीकर्स और पिंक चश्मा पहना था। लेदर बैग और वाइट फेस मास्क ने उनके इस लुक को कम्प्लीट किया। दीपिका के इस पूरे लुक की खास बात उनका कीमती लेदर बैग था। उनका बैग Fendi ब्रांड का है, जिसकी कीमत 2,790 डॉलर यानी इंडियन करेंसी के मुताबिक 2 लाख रुपए है।


दीपिका इतने महंगे बैग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं, तो वहीं उनके पति रणवीर येलो हुडी पहने नजर आए। जिसकी कीमत कुछ ज्यादा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हुडी की कीमत 53 डॉलर यानी इंडियन करेंसी के मुताबिक 3025 रुपए है। उनकी इस हुडी पर आगे लिखा है 'DREW', जिसका मतलब होता है 'strong & manly'। 'DREW' मशहूर हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर का फैशन ब्रैंड है।

Next Story