मनोरंजन

बड़े पर्दे पर भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, एक को तो मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

Shiddhant Shriwas
28 Sep 2021 4:11 AM GMT
बड़े पर्दे पर भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, एक को तो मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार
x
हर साल 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई जाती है। देश के लिए दिए गए भगत सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर साल 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई जाती है। देश के लिए दिए गए भगत सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगत सिंह ने अपनी सोच और इरादों से अंग्रेजों की हुकूमत को हिला दिया था और युवाओं में क्रांति की लहर भर दी थी। इस स्वतंत्रता सैनानी की इसी देश भक्ति और जब्जे को दर्शाती बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में कई कलाकारों ने उनका किरदार बखूबी निभाया है। आज भगत सिंह की जयंती पर जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने लोगों का पर्दे पर भगत सिंह से परिचय कराया।

जयराज

1954 में आई फिल्म 'शहीद- ए- आजम भगत सिंह' में अभिनेता जयराज क्रांतिकारी भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन जगदीश गौतम ने किया था। फिल्म में जयराज के अलावा स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार मुख्य भूमिका में थे।

शम्मी कपूर

फिल्म 'शहीद भगत सिंह' (1963) में मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में शम्मी कपूर के साथ अभिनेता प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य भूमिका में थे। इसका निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

मनोज कुमार

भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने अपने फिल्मी सफर में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया हैं। इसी क्रम में साल 1965 में उन्होंने फिल्म 'शहीद' में भगत सिंह का मुख्य किरदार निभाया।

सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद भी पर्दे पर भगत सिंह की भूमिका में नजर आ चुके हैं। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में सोनू सूद ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म को सुकुमार नायर ने निर्देशित किया था।

अजय देवगन

फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन भी भगत सिंह के किरदार में नजर आ चुके हैं। ये फिल्म साल 2002 में आई थी। इस साल भगत सिंह पर तीन फिल्में रिलीज हुई थीं, लेकिन दर्शकों ने अजय देवगन का किरदार खूब पसंद आया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

बॉबी देओल

बॉबी देओल भी बड़े पर्दे पर साल 2002 में भगत सिंह की भूमिका निभाते दिखाई दिए। उनकी फिल्म का नाम '23 मार्च 1931: शहीद' था। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा उनके भाई सनी देओल ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।

सिद्धार्थ

साल 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' में आमिर खान, चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए। जबकि भगत सिंह का किरदार सिद्धार्थ ने निभाया था। यह फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी।

Next Story