मनोरंजन

इस एक्ट्रेस के सौतेले पिता को मौत की सजा

Mohammed Raziq
25 May 2024 11:46 AM IST
इस एक्ट्रेस के सौतेले पिता को मौत की सजा
x
मुंबई : मुंबई की सेशन कोर्ट ने सौतेली बेटी एक्ट्रेस लैला खान, लैला की मां और उनके चार भाई-बहनों की साल 2011 में हत्या करने के मामले में परवेज टाक को शुक्रवार (24 मई) को मौत की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन पवार ने 9 मई को परवेज को हत्या और सबूतों को नष्ट करने के अलावा भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत अन्य अपराधों का दोषी पाया था। इस पर आज फैसला सुनाया गया।
परवेज, लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। लैला, उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। मामला कुछ महीने बाद उस समय सामने आया जब परवेज को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सड़े-गले शव बाद में बंगले से बरामद किए गए। परवेज, लैला को दुबई ले जाकर उससे गलत काम कराना चाहता था।
बता दें कि लैला को राजेश खन्ना के साथ साल 2008 में फिल्म ‘वफा : अ डेडली लव स्टोरी’ के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने निर्देशित किया था। हालांकि इस फिल्म से उनके करिअर को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। बॉलीवुड की मुख्य धारा में काम नहीं मिलने पर लैला बी और सी ग्रेड की फिल्में करने लगीं और मुंबई में लगातार संघर्ष करती रहीं।
Next Story