मनोरंजन

बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिव्यांका त्रिपाठी की जगह ये एक्ट्रेस निभाएंगी Sakshi Tanwar का किरदार

Tara Tandi
5 Aug 2021 6:41 AM GMT
बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिव्यांका त्रिपाठी की जगह ये एक्ट्रेस निभाएंगी Sakshi Tanwar का किरदार
x
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के मना करने के बाद अब ‘बड़े अच्छे लगते हैं -2’ की लीड एक्ट्रेस से संबंधित एक खास जानकारी सामने आई है।

बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिव्यांका त्रिपाठी की जगह ये एक्ट्रेस निभाएंगी Sakshi Tanwar का किरदारटीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के मना करने के बाद अब 'बड़े अच्छे लगते हैं -2' (Bade Acche Lagte Hain) की लीड एक्ट्रेस से संबंधित एक खास जानकारी सामने आई है। जिसे जानने के बाद इस शो दिवाने खुश हो जाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो इस शो में दूसरे सीजन में साक्षी तंवर की जगह दिशा परमार (Disha Parmar) नजर आने वाली हैं। एक्टर नकुल मेहता राम कपूर का रोल प्ले करेंगे।

दिशा और नकुल की बनेगी जोड़ी

आठ साल बाद फिर से दर्शकों का जीतने के लिए 'बड़े अच्छे लगते हैं -2' टीवी की दुनिया में लौट रहा है। इस सीरियल से राम कपूर और साक्षी तंवर लीड रोल में दिखे थे। इस शो ने लगभग 3 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज किया था। अब मनोरंजन और टीवी न्यूज साइट Telly Chakkar की रिपोर्ट की मानें तो इस शो में नकुल मेहता के अपोजित दिशा परमार लीड रोल में नजर आएंगी। मेकर्स एक बार फिर दिशा और नकुल को साथ लेकर आ रहे हैं। हालांकि इस बारें में अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।


इस शो में एक साथ दिखें थे दिशा और नकुल

बात दें कि इससे पहले दिशा और नकुल टीवी शो 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा'' में एक साथ काम किया था। इस शो से ही दिशा-नकुल की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। शो में नकुल ने आदित्य और दिशा ने पंखुड़ी का रोल प्ले किया था। इस शो से दिशा अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल की थीं। इसके बाद 2017 में दिशा ने जीटीवी के शो वो अपना सा में लीड रोल निभाया। इसमें वो जाह्नवी/जिया के रोल में थीं. इस शो को भी काफी पसंद किया गया।

मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं दिशा

दिशा परमार ने सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के संग 16 जुलाई 2021 को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में अपने परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाई थी। कपल की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी गई है। दोनों की वेडिंग और प्री-वेडिंग तस्वीरें ही नहीं, बल्कि शादी के बाद की तस्वीरें व वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। दिशा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। अब देखना होगा क्या वह इस शो में करने के लिए राजी होती या नहीं।

Next Story