मनोरंजन

टीवी की विलेन के तौर पर मशहूर हुईं ये एक्ट्रेस, आज फैंस के दिलों पर करती हैं राज

Subhi
18 Jan 2022 1:36 AM GMT
टीवी की विलेन के तौर पर मशहूर हुईं ये एक्ट्रेस, आज फैंस के दिलों पर करती हैं राज
x
भारतीय टीवी सीरियल फैमिली बेस्ड होते हैं और इसी वजह से उनमें एक खूबसूरत परिवार की झलक के बीच विलेन को भी दिखाया जाता है, जो सबकी जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश करता है।

भारतीय टीवी सीरियल फैमिली बेस्ड होते हैं और इसी वजह से उनमें एक खूबसूरत परिवार की झलक के बीच विलेन को भी दिखाया जाता है, जो सबकी जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश करता है। टीवी सीरियल में विलेन का सारा जिम्मा अभिनेत्रियों को दिया जाता है। प्लानिंग से लेकर चाल चलने तक, सारा काम विलेन के रूप में अभिनेत्री ही करती है और इस वजह से कई बार उन्हें दर्शकों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर बेशक विलेन की भूमिका निभाई है लेकिन उन्होंने अपने काम से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

उर्वशी ढोलकिया

टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शक 'कोमोलिका' को जरूर जानते हैं। सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने 'कोमोलिका' का किरदार निभाया था, जो सीरियल की वैंप थी। इस सीरियल में उर्वशी के काम और अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज भी उर्वशी का ये किरदार फैंस के बीच ताजा है।या

काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने भी कई टीवी सीरियल्स में निगेटिव रोल निभाया है। काम्या ने सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास' में पॉजिटिव रोल निभाकर फैंस को हैरान कर दिया था। इस सीरियल में अपने काम से काम्या ने अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।

अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं लेकिन अनीता भी अपने निगेटिव किरदार से तारीफ बटोर चुकी हैं। अनीता हसनंदानी टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन के किरदार में दिखाई दी थीं। इस सीरियल में बेशक रमन (करण पटेल) और इशिता भल्ला (दिव्यांका त्रिपाठी) की जोड़ी खूब पॉपुलर हुई थीं लेकिन फैंस अनीता हसनंदानी की बात करना भी नहीं भूलते थे।

एंटरटेनमेंट की दुनिया में जेनिफर विंगेट 'टीवी गर्ल' के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियरल में काम किया है, जिसमें वह प्यारी सी लड़की की भूमिका में दिखाई देती थीं। सीरियल 'बेहद' में जेनिफर ने ग्रे शेड रोल निभाया था। वह अपनी चीज को पाने के लिए चाल चलती थीं और लोगों को मारने से भी पीछे नहीं रहती थीं। उनके इस अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया था।


Next Story