मनोरंजन

पिछले साल मां बनीं इस एक्ट्रेस ने किया पोस्टपार्टम डिप्रेशन का खुलासा

Mohammed Raziq
9 April 2024 11:54 AM IST
पिछले साल मां बनीं इस एक्ट्रेस ने किया पोस्टपार्टम डिप्रेशन का खुलासा
x
मुंबई : एक्ट्रेस इशिता दत्त ने पिछले साल अपने पहले बच्चे वायु को जन्म दिया। इशिता का ध्यान फिलहाल पूरी तरह से बेटे की परवरिश पर है। ऐसे में इशिता ने काम से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि उन्हें फैंस से जुड़े रहना पसंद और वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इशिता समय-समय पर व्लॉग शेयर कर खुद के बारे में अपडेट देती रहती हैं। अब इशिता ने अपने पोस्टपार्टम डिप्रेशन का खुलासा किया है।
इशिता ने लिखा कि आज मैं पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात करने जा रही हूं लेकिन यहां कई औरतें ऐसे कमेंट करेंगी कि हमने तो 5-5 बच्चों को जन्म दिया है। हमने तो ऐसा कुछ नहीं झेला। ये सब आजकल के चोचले हैं लेकिन मुझे माफ करिएगा। लेकिन हम इससे गुजरते हैं। हम ऐसे ही हवा में बाते नहीं कर रहे हैं। हमने इसे महसूस किया है तो प्लीज अगर आपकी कोई बेटी, बहू या फ्रेंड है जो इमोशनल फील कर रही है तो उसे समझें।
बहुत सारी ऐसे औरतें और माएं जो इससे गुजरी हैं और गुजरती हैं। मेरे साथ भी हुआ है। मैं घंटों बिना किसी वजह के रोती रहती थी। मुझे बहुत बुरा लगता था लेकिन जब मेरी फैमिली ने मुझे देखा तो उन्होंने मुझे बाहर जाने को कहा। कुछ टाइम के लिए ब्रेक लेने को कहा। सिर्फ 10 मिनट के लिए ही सही लेकिन वो मुझे बाहर भेजते थे।
Next Story