मनोरंजन

फटेहाल-बिखरे बाल नजर आईं यह एक्ट्रेस

Mohammed Raziq
11 April 2024 12:01 PM IST
फटेहाल-बिखरे बाल नजर आईं यह एक्ट्रेस
x
मुंबई : टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को सीरियल 'उड़ारिया' से काफी फेम मिला। ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनने के बाद वह और लोकप्रिय हो गईं। इस बीच प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस चिंतित हो गए। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने प्रियंका का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने फटे-पुराने कपड़े पहने हैं और उनके बाल भी पूरी तरह बिखरे हैं। कपड़े कीचड़ में सने हुए लग रहे हैं। चेहरा देखकर पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। प्रियंका होटल पहुंचती हैं लेकिन गार्ड उन्हें अंदर आने से साफ मना कर देता है। अब फैंस तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया।
एक यूजर ने दावा किया है कि वह म्यूजिक वीडियो 'दोस्त बनके' में नजर आने वाली हैं। इसीलिए उन्होंने ऐसा लुक कैरी किया है। प्रियंका ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। म्यूजिक वीडियो में राहत फतेह अली खान ने आवाज दी है। प्रियंका इससे पहले रणदीप हुड्डा के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखी थीं। कहा जा रहा है कि प्रियंका जल्द ही फिल्मों में काम कर सकती हैं।
Next Story