मनोरंजन
बाॅयफ्रेंड मशीन गन के साथ एक बार फिर स्पॉट हुई ये अदाकारा, क्राॅप टाॅप में हसीना ने फ्लाॅन्ट किए टोन्ड एब्स
Rounak Dey
8 Jun 2022 3:38 AM GMT

x
गन केली ने मेगन को उसी बरगद के पेड़ के नीचे प्रपोज किया है जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे।
हॉलीवुड एक्टेस मेगन फॉक्स को अक्सर मंगेतर मशीन गन कैली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। कपल की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में हाॅलीवुड के इस चर्चित कपल को लंच डेट के दौरान स्पाॅट किया गया। इस दौरान मेगन के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
36 की हसीना लाॅन्ग स्लीव ब्राउन क्राॅप टाॅप और जींस में बोल्ड दिखीं। डीपनेक होने की वजह से मेगन के क्लीवेज साफ नजर आ रहे थे। इसके साथ ही क्राॅप टाॅप के चलते वह अपनी टोन्ड एब्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं।
इसके साथ मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स हसीना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। मेगन ने अपने इस लुक के साथ हील्स पेयर किए।
वहीं मशीन गन कैली व्हाइट टी-शर्ट, जींस में हैंडसम दिखे। रेस्टोरेंट के बाहर कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए।
गौरतबल है कि मेगन और मशीन गन केली साल 2020 से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। करीब 2 साल की डेटिंग के बाद कपल ने साल 2022 में सगाई की।
मेगन फॉक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी इंगेजमेंट की जानकारी दी थी। गन केली ने मेगन को उसी बरगद के पेड़ के नीचे प्रपोज किया है जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे।

Rounak Dey
Next Story