मनोरंजन

mubai : शुभमन के साथ शादी की खबरों पर बोलीं यह एक्ट्रेस

Mohammed Raziq
1 Jun 2024 3:01 PM IST
mubai : शुभमन के साथ शादी की खबरों पर बोलीं यह एक्ट्रेस
x
मुंबई mubai: शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हैं। वे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। उनका नाम लगातार किसी न किसी से जुड़ता रहता है। पहले कहा जा रहा था कि वे सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं। फिर यही बातें सारा अली खान के लिए कही जाने लगी। अब शुभमन और टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (33) के अफेयर के चर्चे हैं। खबर है कि रिद्धिमा खुद से 10 साल छोटे शुभमन के साथ इसी साल दिसंबर में शादी करने वाली हैं।
हालांकि रिद्धिमा ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। ‘बहू हमारी रजनीकांत’ सीरियल से मशहूर हुईं रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मैं पत्रकारों Journalistsके बहुत सारे कॉल से जाग उठी, जो मेरी शादी के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन क्या शादी? मैं शादी नहीं कर रही हूं और अगर मेरी लाइफ में ऐसा कुछ खास होता है, तो मैं खुद आकर इसके बारे में अनाउंस करूंगी। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।”
उल्लेखनीय है कि रिद्धिमा ने ‘बहू हमारी रजनीकांत’ से अपनी पहचान बनाई। शो से वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। उन्होंने एक रोबोट Robotका रोल किया था। रिद्धिमा ‘खतरा खतरा खतरा’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन में भी शिरकत कर चुकी हैं।
Next Story