मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने कहा, कभी-कभार ही मिलता है क्वालिटी वर्क

Mohammed Raziq
26 April 2024 11:38 AM IST
इस एक्ट्रेस ने कहा, कभी-कभार ही मिलता है क्वालिटी वर्क
x
मुंबई : कल्कि कोचलिन (40) को हम 'ये जवानी है दीवानी', 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'खो गए हम कहां' सहित कई फिल्मों में देख चुके हैं। कल्कि की खास फैन फॉलोइंग है, जो हमेशा उनके बारे में जानने को बेकरार रहती है। कल्कि इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेकर मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। वह बेटी के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बेटी साल 2020 में हुई थी। कल्कि बॉयफ्रेंड गाई हर्शबर्ग के साथ रहती हैं। उनकी शादी साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ हुई थी और साल 2015 में दोनों अलग हो गए।
कल्कि ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं अपने प्रोजेक्ट्स के लिए और भी ज्यादा सलेक्टिव हो गई हूं और बहुत सोच समझकर फैसला लेती हूं। इसकी वजह है कि मैं बेटी से दूर नहीं रहना चाहती, जब तक कि मेरे हाथ में सच में करने के लिए कुछ बहुत रोमांचक न हो। भले ही आज आपके पास इतने सारे प्लेटफॉर्म हैं और इतने सारे अलग-अलग माध्यम हो गए हैं, लेकिन क्वालिटी वर्क पाना कभी-कभार ही होता है।
अब 40 से ज्यादा की उम्र की महिलाओं के लिए पर्दे पर दिखाने के लिए कहानियां ही नहीं हैं। लोग ऐसी महिलाओं के लिए काफी कठोर हैं। इस उम्र की महिलाओं के शरीर में क्या बदलाव आते हैं, इसके बारे में लोग कुछ नहीं जानते हैं। इसकी वजह यह है कि ऐसी महिलाओं को लेकर कोई किरदार नहीं लिखा जा रहा है।
Next Story