मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने कहा, मां न बन पाना बहुत मुश्किल था लेकिन

Mohammed Raziq
13 May 2024 11:43 AM IST
इस एक्ट्रेस ने कहा, मां न बन पाना बहुत मुश्किल था लेकिन
x
मुंबई : संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (53) ने ‘मल्लिकाजान’ की भूमिका निभाई है। उन्हें शानदार एक्टिंग पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच, मनीषा ने कहा कि वो भी मां बनना चाहती हैं लेकिन उन्होंने अब इसको लेकर एडजस्टमेंट कर लिया है।
मनीषा ने कहा कि कैंसर के बाद मुझे इससे जूझना पड़ा। मेरी जिंदगी में कहीं न कहीं कुछ अधूरा सा है। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप अपनी सच्चाई को एक्सेप्ट कर लेते हैं। सारे सपने सच नहीं होते। ऐसे बहुत से सपने होते हैं, जिनका आपको बाद में एहसास होता है कि वो पूरे नहीं होंगे और आप उनके साथ समझौता कर लेते हैं। मदरहुड भी मेरे लिए उनमें से एक है। ओवेरियन कैंसर होना और मां न बन पाना बहुत मुश्किल था लेकिन मैंने इसके साथ समझौता कर लिया है।
मैं खुद से कहती हूं, जो गया सो गया और मेरे पास जो है उसमें मुझे अपना बेस्ट करने दो। मैंने बच्चे को गोद लेने के बारे में बहुत सोचा लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मैं बहुत जल्दी स्ट्रेस में आ जाती हूं। मैंने फैसला किया है कि मैं एक गॉडमदर बनना पसंद करूंगी। मेरे पास मेरे बूढ़े माता-पिता हैं, जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं।
Next Story