मनोरंजन

सिर्फ शर्ट में इस हालत में निकली अजय देवगन की ये एक्ट्रेस, VIDEO देखते रह जाएंगे आप

Neha Dani
15 Oct 2021 10:50 AM GMT
सिर्फ शर्ट में इस हालत में निकली अजय देवगन की ये एक्ट्रेस, VIDEO देखते रह जाएंगे आप
x
हमारी दुनिया में एक परी आई। हम भगवान से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।'

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अभिनित फिल्म 'दृश्यम' फेम एक्ट्रेस श्रिया सरन इन दिनों मां बनने की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में श्रिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि एक साल पहले यानी साल 2020 में वह मां बन गईं थीं लेकिन उन्होंने इस बात को अपने फैंस से छुपाकर रखी थी। इसी बीच श्रिया सरन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस श्रिया को ट्रोल कर रहे हैं।




एक्ट्रेस श्रिया सरन का वायरल हो रहा वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्रिया सलून से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ आती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों पर कलर करा रखा और उनके पूरे बालों में फ्वॉइल पेपर लगा रखा है। वहीं उन्हें देखकर फोटोग्राफर उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए उनसे पीछे जाते है। इस दौरान श्रिया बड़े ही प्यार से फोटोग्राफर्स से बात करती नजर आ रही है। वहीं इस दौरान श्रिया एक लॉन्ग शर्ट पहने नजर आ रही हैं। इस शर्ट के साथ श्रिया ने बेदह ही शॉर्ट पैंट पहनी है जो कि साफ नजर नहीं आ रही है। ऐसे में फैंस को लग रहा है कि उन्होंने सिर्फ शर्ट पहनी है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए पूछ रहे हैं कि नीचे का कहा हैं। ऐसे कई कमेंट्स के द्वारा श्रिया को ट्रोल किया जा रहा है।
आपको बता दें कि हाल ही में श्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के जरिए श्रिया ने बताया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने रशियन पति आंद्र कोशेव और बेटी नजर आ रही हैं। ये बेहद ही प्यारा वीडियो है। इसे शेयर करते हुए श्रिया ने कैप्शन में लिखा, 'हैलो दोस्तों, हम बहुत क्रेजी थे लेकिन 2020 का क्वारंटाइन का वक्त हमारे लिए यादगार रहा। जहां एक ओर पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, वहीं हमारी दुनिया पूरी तरह बदल गई थी। हमारी दुनिया में रोमांच, उत्साह और सीखने से भरी थी। हमारी दुनिया में एक परी आई। हम भगवान से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।'


Next Story