मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने 2 बार एक ही अभिनेता से रचाई शादी बाद में लिया डिवोर्स

Shantanu Roy
23 Oct 2021 1:28 PM GMT
इस एक्ट्रेस ने 2 बार एक ही अभिनेता से रचाई शादी बाद में लिया डिवोर्स
x
बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और ग्लैमर की वजह से जानी जाती है। आज वह अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के नाम कई मशहूर बॉलीवुड आइटम सॉन्ग रहें हैं।

जनता से रिश्ता। बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और ग्लैमर की वजह से जानी जाती है। आज वह अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के नाम कई मशहूर बॉलीवुड आइटम सॉन्ग रहें हैं। जिनमे से सबसे ज़्यादा चर्चा उनके आइटम सॉन्ग मुन्नी बदनाम की होती है। दबंग फिल्म का यह आइटम सॉन्ग 2010 का सुपरहिट सॉन्ग साबित हुआ था। मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ हुई थी, लेकिन साल 2017 में दोनों अलग हो गए। जिसका कारण अर्जुन कपूर से मलाइका के रिश्तों को बताया जाता है।

लेकिन यह बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि मलाइका ने अरबाज से एक ही दिन में दो बार शादी की थी। दरअसल हुआ ये कि मलाइका एक क्रिश्चियन फैमिली से थीं जबकि अरबाज एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते थे। ऐसे में पहले चर्च में और फिर बाद में मुस्लिम रीति रिवाजों से दोनों की शादी एक ही दिन में दो बार हुई थी।

यह रिश्ता कुछ सालों तक अच्छा चला। लेकिन फिर इनकी ज़िंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जिसके बारे में इन्होने कभी सोचा भी नहीं था। दरअसल साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। उनके बेटे अरहान की देखरेख का ज़िम्मा मलाइका के पास ही है। कहा जाता है कि दोनों के तलाक की वजह अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा के रिश्ते हैं। क्योंकि वह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि दोनों ने फिलहाल अपने इस रिश्ते पर अब तक मीडिया से ऑफिशियली बात नहीं की हैं।

आजकल मलाइका-अर्जुन के रिश्तों की भी खूब चर्चा होती है। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता है, आज मलाइका अरोड़ा के बर्थडे वाले दिन आइए जानते है उनकी ज़िंदगी के कुछ अनसुने पहलुओं को। मलाइका का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र में हुआ था। मलाइका ने अपने करियर की शुरूवात टीवी चैनल एमटीवी में बतौर वीजे से शुरू की थी। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी तब हासिल हुई जब शाहरुख खान के साथ ट्रेन की छत पर वो 'छइयां- छइयां' डांस करती नजर आईं। यह आइटम सॉन्ग मलाइका ने फिल्म दिल से के लिए शाहरुख़ खान के साथ साल 1999 में किया था।

Next Story