मनोरंजन
'मछली' बेच रही है ये एक्ट्रेस... फोटो देख पहचानना मुश्किल
Ritisha Jaiswal
1 Oct 2021 12:33 PM GMT

x
रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। रश्मिका अपने इस लुक में मछ्ली बेचती हुईं नजर आ रही हैं। इस लुक में रश्मिका मंदाना को पहचानना वाकई में मुश्किल है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों को उनका ये लुक पसंद आ रहा है तो वही कुछ लोगों ने उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बना दिए हैं। इसके साथ ही लोगों ने हैशटैग भी सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया है।
लोगों ने बनाए मीम्स
इस पोस्टर के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स बनाए हैं। आज के समय में ये बात बहुत ही आम हो गई है कि जब भी कोई फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज होता है तो सोशल मीडिया पर उस पर तरह-तरह के मीम्स बन जाते हैं। कुछ मीम्स बहुत ही अच्छे तो कुछ बहुत ही खराब होते हैं। रश्मिका मंदाना के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
दरअसल रश्मिका ने अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। इस पोस्टर में रश्मिका के आगे शीशा लगा है गजरा रखा है और वो तैयार हो रही हैं। इसी लुक को देखकर जहां कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग-लोग तरह-तरह के मीम्स साझा कर रश्मिका के इस लुक का मजाक उड़ा रहे हैं। इस लुक को देखने के बाद लोग उनकी भूमिका का भी अंदाजा लगा रहे हैं।
बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रश्मिका
रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। कुछ दिनों पहले ही रश्मिका ने फिल्म की शूटिंग खत्म की है। रश्मिका सेट से अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती थीं। रश्मिका की सोशल मीडिया पर एक अच्छी प्रशंसकों की लिस्ट है। बता दें कि रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश बन चुकी हैं।
विक्की कौशल के साथ आईं नजर
हाल ही में रश्मिका मंदाना ने एक मेन्सवियर ब्रांड के लिए विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने शूट किया। इस एड में दोनों पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। ये एड फीमेल गेज(महिला द्वारा ताकने) को उचित ठहराने की प्रतिबद्धता के साथ वापसी कर रहा है। नेशनल क्रश बन चुकीं रश्मिका जैसी चर्चित अभिनेत्री को एक मेन्सवियर प्रोडक्ट के लिए मॉडल के तौर पर लेना भी रूढ़ियों को तोड़ता है। इस एड में रश्मिका एक योगा टीचर के रूप में नजर आ रही हैं तो वहीं विक्की कौशल इस एड में स्टूडेंट बने हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस एड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का जबरदस्त गुस्सा फूटा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पैसो के लिए ये कुछ भी करते हैं। विश्वास नहीं होता हमारी एड इंडस्ट्री इतनी नीचे गिरती जा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर जेंडर रिवर्स कर दिए जाएं तो खुद को फेमिनिस्ट बोलने वाले लोग इस ऐक्टर को बैन ही कर देंगे।' अन्य यूजर ने भी सोशल मीडिया पर विक्की और रश्मिका को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया।
Tags'मछली'

Ritisha Jaiswal
Next Story