मनोरंजन

रकुल को प्रपोज करने में इस एक्ट्रेस ने की थी जैकी की मदद

Mohammed Raziq
16 May 2024 1:45 PM IST
रकुल को प्रपोज करने में इस एक्ट्रेस ने की थी जैकी की मदद
x
मुंबई : एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने इसी साल गोवा में शादी की थी। वे तब से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके अपने रिश्ते को नाम दिया था। खास बात ये है कि शादी से तीन महीने पहले तक जैकी ने रकुल को शादी के लिए प्रपोज तक नहीं किया था। रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने जब शादी की बात करनी शुरू की तो उनकी फैमिली काफी खुश हुई थी लेकिन उस दौरान जैकी ने रकुल को प्रपोज नहीं किया था।
रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंनें धमकी दी थी कि जब तक जैकी प्रपोज नहीं करेंगे वो शादी नहीं करेंगी, जिसके लिए जैकी ने सरप्राइज प्लान बनाया। रकुल चाहती थी कि यह मौका हमेशा के लिए यादगार बन जाए। जैकी ने अपनी दोस्त एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की मदद ली और पिछले साल दिसंबर में बैचलर ट्रिप अरेंज की और वहीं रकुल को प्रपोज किया। रकुल ने कहा कि जैकी मुझे आश्चर्यचकित करने में कामयाब रहे। मुझे कोई अंदाजा नहीं था।
और भूमि ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। क्योंकि उन्होंने इसे आयोजित किया था, मैं अनुमान नहीं लगा सकती थी। अगर मेरे किसी करीबी दोस्त ने ऐसा किया होता तो मुझे पता चल जाता। बता दें कि रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों और उनके दोस्तों और परिवार ने शिरकत की। कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए कपल ने गोवा में हर मेहमान के नाम पर एक पौधा लगाने का फैसला किया। रकुल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब ‘इंडियन 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘मेरे हजबैंड की बीवी’ और ‘खिलाड़ी 1080’ में दिखाई देंगी।
Next Story